फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A wave of faith blew on the banks of the Sangam; devotees took a bath with the chanting of Har-Har-Bam-Bam.

Prayagraj News: संगम तट पर आस्था की बयार, हर-हर-बम-बम की जयघोष संग श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith blew on the banks of the Sangam; devotees took a bath with the chanting of Har-Har-Bam-Bam.
संगम नगरी में माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने 24 घाटों पर डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन और दान-पुण्य किया। इस दौरान मेला क्षेत्र हर-हर-बम-बम के जयघोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मेला प्रशासन का दावा है कि देर शाम तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं, 44 दिनों में 22.10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु डुबकी लगाते दिखे। ग्रहों-नक्षत्रों के अद्भुत संयोग ने महाशिवरात्रि को कई गुना फलदायी बना दिया। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन अन्न, वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी स्नान पर्व पर मेला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। माघ मेले में संगम नोज, दारागंज, दशाश्वमेध, अरैल, झूंसी, फाफामऊ समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते रहे। मेले में सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस, पीएसी और आरएएफ के साथ एटीएस के कमांडो भी लगाए गए। 400 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी शामिल रहे।
वर्जन
- छठवें और अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ माघ मेला-2026 का समापन हो जाएगा। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए हर तरह के प्रबंध किए गए। सभी अधिकारी भ्रमणशील रहे। - ऋषिराज, मेलाधिकारी।
- अंतिम स्नान पर्व के बाद से मेले में ड्यूटी पर आए पुलिस कर्मियों की वापसी अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल पुलिस के साथ विभिन्न सेक्टरों में अभी जरूरत के हिसाब से फोर्स मौजूद रहेगी। - नीरज पांडेय, एसपी, माघ मेला।
----------------
शिवालयों में भी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में भगवान शिव का पूजन किया। शिवालयों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। मेला क्षेत्र के मनकामेश्वर, दशाश्वमेध, नागवासुकि, सोमेश्वर नाथ, गंगोली शिवाला, शिव कचहरी, तक्षक तीर्थ समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोग जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करते रहे। दुग्धाभिषेक, अभिषेक, शिवार्चन करने वालों की होड़ लगी रही।

वहीं, शहर में हाटकेश्वर नाथ महादेव, मुक्तेश्वरनाथ महादेव, हौदेश्वरनाथ महादेव, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, नई बस्ती स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed