फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A transport plan will be prepared for the Prayagraj-Varanasi-Ayodhya circuit.

Prayagraj News: प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या सर्किट के हिसाब से तैयार होगी परिवहन योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A transport plan will be prepared for the Prayagraj-Varanasi-Ayodhya circuit.
कुंभ से शुरू हुई प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या सर्किट यात्रा का असर पिछले साल माघ मेले में देखने को मिला था। इस बार सर्किट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने का अनुमान है, सो प्रशासन, रेलवे व रोडवेज माघ मेला के लिए इसी हिसाब से परिवहन योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

इस बार तैयारियां एक माह पहले शुरू कर दी गईं हैं। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर माघ मेला से जुड़े सभी कार्यों के टेंडर एक माह पहले ही जारी कर दिए गए हैं। मंडलायुक्त माघ मेला की तैयारियों को लेकर चार बार समीक्षा बैठक कर चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि पिछले माघ मेले के मुकाबले इस बार प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या से जुड़े मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने रेलवे के अफसरों से कहा है कि अतिरिक्त ट्रेनों के रेक की व्यवस्था पहले से करके रखें। पिछले साल के मुकाबले इस बार 10 फीसदी अतिरिक्त इंतजाम रखें। वहीं, रोडवेज के अफसरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी सर्किट पर बसों के संचालन की जो व्यवस्था पिछले साल की गई थी, इस बार 10 फीसदी अतिरिक्त व्यवस्था कर लें। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लें और माघ मेला से जुड़े विकास कार्य शुरू करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के लिए चिह्नित किए गए स्थान
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बताया कि माघ मेला के लिए पार्किंग के स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। आगामी बैठक में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। पार्किंग शहर के बाहर बनाई जाएगी। माघ मेला के दौरान दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाली बसों व अन्य चार वाहनों को पार्किंग में ही रोक दिया जाएगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
महाकुंभ के दौरान चलाई गई रिंग थी रेल
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज-वाराणसी-अयोध्या सर्किट के लिए रिंग रेल चलाई गई थी। पहली ट्रेन प्रयागराज से वाराणसी होते हुए अयोध्या और दूसरी ट्रेन प्रयागराज से अयोध्या होते हुए वाराणसी के लिए चलाई गई थी। प्रतिदिन ट्रेन के पांच से छह फेरे लगते थे। इस बार भी रिंग रेल चलाए जाने की योजना है।



झूंसी की ओर विस्तार की तैयारी, बढ़ेगी घाटों की संख्या
मंडलायुक्त ने बताया कि माघ मेला को झूंसी की ओर विस्तार देने की तैयारी है। सेक्टरों का क्षेत्रफल भी इस बार बढ़ सकता है। मेला क्षेत्र का विस्तार होने की स्थिति में घाटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed