{"_id":"6ab6df83ff2995f9050f1798","slug":"a-surge-of-faith-amidst-the-rain-the-deity-mounted-on-a-silver-howdah-allahabad-news-c-358-1-ald1019-150360-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बारिश के बीच आस्था का सैलाब चांदी के हौदे पर सवार हुए भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बारिश के बीच आस्था का सैलाब चांदी के हौदे पर सवार हुए भगवान
Sat, 26 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
कीडगंज स्थित शंकर लाल भार्गव मार्ग पर शुक्रवार को बारिश के बीच आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश के बावजूद शाम ढलते ही बड़ी संख्या में लोग दधिकांदो मेले में उमड़ पड़े।
भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ जैसे ही चांदी के हौदे पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले, पूरा माहौल गगनभेदी जयकारों और पुष्पवर्षा से गूंज उठा। प्राचीन दधिकांदो मेला कमेटी की ओर से इस भव्य दल का पारंपरिक शुभारंभ श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कीडगंज के प्रांगण से किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद रुद्र सेन जायसवाल के नेतृत्व में महंत दुर्गा दास, महंत व्यास मुनि और महापौर गणेश केसरवानी ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ को चांदी के हौदे पर विराजित कर उनकी आरती और पूजन किया, जिसके बाद मसुरियन देवी मंदिर से मुख्य दल की औपचारिक शुरुआत हुई।
विज्ञापन
दल में शामिल गणेश जी, हनुमान जी, काली जी, कंस वध, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा और गोवर्धन लीला समेत दर्जनों आकर्षक और सजीव झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। पारंपरिक मार्ग आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज, लोहट्टी, गऊघाट और नई बस्ती कीडगंज से होते हुए यह दल वापस मसुरियन देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्तेभर रंग-बिरंगी रोशनी और गूंजते भक्ति गीतों ने पूरे शहर को कृष्णमय बना दिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संचालक सत्येंद्र तिवारी लाल भाई, संयोजक अंकुश शर्मा, राजेश केसरवानी, राजशेखर जोशी, सतीश जायसवाल, बीके शर्मा, रॉबिन केसरवानी, रतन श्रीवास्तव और आनंद वर्मा समेत कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
बारिश से दुकानदारों को हुई दिक्कत : मेले के दौरान बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे जायंट व्हील, ब्रेक डांस, नाव और अन्य छोटे-बड़े झूले बच्चों की पहली पसंद बने रहे। इसके अलावा फुल्की, चाट, टिकिया, गुड़ वाली जलेबी, सोनपापड़ी और मिठाइयों के स्टॉल्स पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।
हालांकि, बारिश के चलते दुकानदारों को अपना सामान और खाने-पीने की चीजें बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे खान-पान और खिलौनों की बिक्री पर भी असर पड़ा।