{"_id":"69fe4b613eed7b55a302bf5a","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-councillors-house-allahabad-news-c-3-1-hld1039-880912-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शॉर्ट सर्किट से पूर्व पार्षद के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शॉर्ट सर्किट से पूर्व पार्षद के घर में लगी आग
Sat, 09 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 09 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
चक रघुनाथ मोहल्ले में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से पूर्व पार्षद के घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती
देख परिवार के लोग बाहर निकल गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। गली के अंदर घर होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
पूर्व पार्षद हरी लाल केशरवानी का घर चक रघुनाथ मोहल्ले में गली के अंदर है। पूर्व पार्षद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 के आसपास घर के अंदर गेस्ट रूम के बगल वाले कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कमरे में लकड़ी का फर्नीचर होने के कारण आग तेजी से फैली। जब तक घर वाले समझ पाते, आग विकराल हो गई थी। परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन गली के अंदर गाड़ी नहीं जा सकी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने टीम के साथ मिलकर आग को बुझाया।