फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a robbers accomplice arrested with jewels worth three lakhs

तीन लाख के गहनों संग लुटेरों का एक साथी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
a robbers accomplice arrested with jewels worth three lakhs
अतरसुइया के मीरापुर में सराफ विजय अग्रवाल से पांच लाख की लूट करने वाले बदमाशों के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तीन लाख के गहने बरामद हुए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सराफ से 19 फरवरी को मीरापुर सब्जी मंडी के पास तब लूट की वारदात की गई थी जब वह घर लौट रहा था। बाइकसवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे चार लाख के गहने व 90 हजार नगदी भरा बैग लूट लिया था। भागते वक्त स्थानीय लोगों ने अमन भारतीय को बाइक समेत पकड़ लिया था। वारदात में शामिल कल्लू यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था जबकि, एक अभियुक्त दीपक को बाद में गिरफ्तार किया गया। सोमवार को पुलिस ने सूबेदारगंज निवासी आशीष भारतीया को गिरफ्तार किया जो कि मुख्य अभियुक्त दीपक का रिश्तेदार है। उसके घर से व्यापारी से लूटे गए 3.12 लाख के गहने मिले। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद दीपक ने कुछ गहने उसे छिपाने के लिए दिए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना सटीक मुखबिरी पर अंजाम दी गई थी। बदमाशों को व्यापारी की सूचना देने वाले बदमाश का पता चल गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed