{"_id":"5e3875888ebc3e7d65412a4a","slug":"a-roadways-worker-suspended-on-the-broken-floor-of-the-bus-allahabad-news-ald267478013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टूटी फर्श पर रोडवेज का एक कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टूटी फर्श पर रोडवेज का एक कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन
A roadways worker suspended on the broken floor of the bus
बस की टूटी फर्श का फोटो वायरल, रोडवेज का एक कर्मचारी सस्पेंड
0 प्रयाग डिपो की बस में एक यात्री ने खींची थी तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी रोडवेज की साधारण श्रेणी बसों की हालत बदहाल है। अब प्रयाग डिपो की लखनऊ से आने वाली बस का ही उदाहरण लें। इस बस से लखनऊ से प्रयागराज आ रहे एक यात्री ने बस की टूटी फर्श की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फोटो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मुख्यालय तक मामला पहुंच जाने के बाद रोडवेज ने इस मामले में एक कर्मचारी को निलंबित कर इति श्री कर ली लेकिन, किसी बड़े अफसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि प्रयाग डिपो की साधारण श्रेणी की बस तीन रोज पहले ( यूपी 70 डीटी 2095) लखनऊ के आलमबाग से प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन आ रही थी। बस की फर्श डीजल टैंक के ऊपर से कुछ उखड़ी हुई थी। बस चलने के दौरान बीच रास्ते फर्श में लगी चादर उखड़ गई। राहत भरी बात यह रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं बैठे एक यात्री ने इसकी फोटो खींच कर वायरल कर दी। मुख्यालय तक मामला पहुंचा तो अफसरों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेेन ने बताया कि इस मामले में रोडवेज के कारपेंटर को निलंबित किया गया है। फोरमैन से एक हजार रुपये की रिकवरी करने के साथ ही सीनियर फोरमैन को कठोर चेतावनी दी गई है। इसके अलावा एआरएम प्रयाग को भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया संबंधित बस में वाकये के चार दिन पहले ही उसके डीजल टैंक के ऊपर बस के फर्श की मरम्मत की गई थी। इसके बाद कारपेंटर ने उसे ओके भी किया। कहा कि सभी वर्कशॉप में हिदायत दी गई है कि अगर बसों के रखरखाव में कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।