फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A Roadways bus to Varanasi every three hours.

Prayagraj News: वाराणसी के लिए तीन घंटे में एक रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A Roadways bus to Varanasi every three hours.
गौरा-जंघई रेल ट्रैक के दोहरीकरण ने वाराणसी जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ट्रेनों का आवागमन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए रोडवेज एआरएम ने वाराणसी रूट पर हर तीन घंटे में एक निगम की बस चलाने का फैसला लिया है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही भीड़ लग जाती है। सीट के लिए मारामारी और धूप में खड़े-खड़े यात्री हलकान रहे। यात्रियों ने मांग की है कि बसों के फेरे बढ़ाए जाएं ताकि राहत मिल सके।
विज्ञापन

एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि भीड़ को देखते हुए वाराणसी के लिए बसों का संचालन किया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन अधीक्षक से बात करके स्टेशन परिसर से वाराणसी के लिए निगम की बस संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से गुजरीं आठ ट्रेनें
वाराणसी को जाने वाली वीपी पैसेंजर, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, जौनपुर को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही। जबकि जनता, पंजाबमेल, नीलांचल और अर्चना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें बदले मार्ग से गुजर गईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed