फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A question on Juban, who will contest from Phulpur

जुबां पर एक सवाल, कौन होगा फूलपुर से उम्मीदवार

Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
A question on Juban, who will contest from Phulpur
bjp logo
प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। अब नामांकन के दस दिन और मतदान के महज 37 दिन का ही वक्त रह गया है। लेकिन, भाजपा ने अब तक फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता भी हैरत में हैं, जबकि इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी ने 11 दिन पूर्व ही डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रवीण पटेल की हार के बाद से ही माना जा रहा है कि फूलपुर से पार्टी इस बार स्थानीय प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेगी। इस बीच फूलपुर से काफी नेताओं ने टिकट का दावा भी किया है। इसमें कुछ दिग्गज नेताओें के भी नाम शामिल हैं। भीतर खाने इस बात की भी चर्चा है कि पार्टी अभी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही भाजपा अपने पत्ते खोलेगी। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास तीन नाम भी पहुंचे हैं। एक नाम अगड़ी जाति के नेता का और बाकी दो पिछड़ी जाति के नेता के हैं। फूलपुर में हुए अब तक के चुनाव को देखते हुए संभावना इसी बात की है कि पार्टी पिछड़ी जाति के नेता के नाम पर ही अपनी मुहर लगा सकती है। क्योंकि, यहां पिछड़ी जाति के नेताओं का चुनाव जीतने का प्रतिशत ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed