{"_id":"692ca9e0c7521948260580cd","slug":"a-pickup-collided-with-a-couple-riding-a-bike-killing-them-allahabad-news-c-417-1-sald1007-1384-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
रिश्तेदार के यहां जाने के लिए रविवार दोपहर एक बजे बाइक से निकले दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय शेखपीर उर्फ सलमापुर दीवानगंज गांव निवासी रज्जब अली (58) पुत्र कुतुबद्दीन उर्फ कल्लू पत्नी अनीशा बानो (56) के साथ बाइक से भदोही के आनंदडीह गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे। दोनों सराय ममरेज थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी अंतर्गत नेदुला बाजार पहुंचे थे कि अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सराय ममरेज अतुल मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक सुभाष निवासी रिठुआ थाना सराय ममरेज को पकड़ लिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दंपती ने नहीं लगाया था हेलमेट
जानकारी के अनुसार हादसे के समय रज्जब अली ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने दोनों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो को ओवरटेक करने में हादसा हुआ है।