{"_id":"69a401f4b2e69009bf0e5832","slug":"a-newlywed-woman-s-bag-full-of-jewellery-was-stolen-from-the-kashi-express-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : काशी एक्सप्रेस में नवविवाहिता का गहनों से भरा बैग चोरी, मऊ जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : काशी एक्सप्रेस में नवविवाहिता का गहनों से भरा बैग चोरी, मऊ जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी
Sun, 01 Mar 2026 02:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:38 PM IST
सार
मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी श्रेया सिंह की शादी अभी हाल ही में हुई है। श्रेया सिंह के ससुराल के लोग मुंबई में रहते हैं। इसलिए वह भी मुंबई में थीं। होली का त्योहार मनाने के लिए श्रेया 26 फरवरी को अपने पिता अजीत सिंह के साथ काशी एक्सप्रेस के ए-वन कोच में मुंबई से सवार हुई थीं।
विज्ञापन
काशी महाकाल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी श्रेया सिंह की शादी अभी हाल ही में हुई है। श्रेया सिंह के ससुराल के लोग मुंबई में रहते हैं। इसलिए वह भी मुंबई में थीं। होली का त्योहार मनाने के लिए श्रेया 26 फरवरी को अपने पिता अजीत सिंह के साथ काशी एक्सप्रेस के ए-वन कोच में मुंबई से सवार हुई थीं। रास्ते में 27 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन जब प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची तो उन्हें गहनों से भरा बैग चोरी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। बताया कि बैग में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात थे। आरोप है कि सूचना देने पर जीआरपी प्रयागराज की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने में पूछताछ के लिए अधिक समय लगने के कारण उन्हें ट्रेन छोड़ देने को कहा। लेकिन पीड़िता ने ट्रेन से मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
प्रयागराज जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि मामला मऊ रेलवे स्टेशन में दर्ज कर प्रयागराज जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है। प्रकरण में गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन