{"_id":"6992262dcce2b786ba0f6baa","slug":"a-motorcyclist-returning-from-a-ganga-bath-died-after-being-hit-by-a-car-his-companion-was-injured-naini-news-c-407-1-ggp1008-11224-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की टक्कर से गंगा स्नान कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की टक्कर से गंगा स्नान कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार की मौत, साथी घायल
Mon, 16 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया-रीवा रोड फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर में महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी तथा साथी घायल हो गया।
अशोक कुमार (45) निवासी करौंदी थाना सभापुर जिला सतना मध्य प्रदेश अपने साले कोदूलाल साकेत पुत्र राम दास निवासी बिरसिंहपुर थाना सभापुर जनपद सतना मध्य प्रदेश के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने के बाद घर जा रहे थे। गलत दिशा से आ रही कार ने गौहनिया रीवां रोड फ्लाईओवर पर टक्कर मार दिय, जिससे अशोक कुमार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल कोदूलाल साकेत को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा ले गई। जहां से उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।