{"_id":"662b615e712d99557e0a82f9","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-bakery-shop-in-kareli-fire-engines-were-busy-trying-to-control-it-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :करेली में बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :करेली में बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
Fri, 26 Apr 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:41 PM IST
सार
शुक्रवार को दोपहर में करेली के अस्करी मार्केट में स्थित डिलाइट बेकरी शॉप में आग लग गई। देखते ही देकते ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
बेकरी शॉप में आग लगने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करेली थाना क्षेत्र के अस्करी मार्केट में एक बेकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। करेली के असगरी मार्केट में शुक्रवार को दोपहर में डिलालाइट बेकरी शॉप में आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद कर आग बुझाने में जुट गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के अस्करी मार्केट में शाहिद खान बिरयानी नाश्ता पानी समेत डिलाइट बेकरी के नाम से दुकान चलाते हैं। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में मौजूद ग्राहक और दुकान मालिक ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उधर पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सिर्फ दुकान में रखे सामान ही जले हैं, बाकि किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन