फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   a labourer died in crusher plant in suspected position

भटौती क्रसर प्लांट में संदिग्ध हालात में मजदूर की हुई मौत

Mon, 11 May 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
a labourer died in crusher plant in suspected position
भटौती क्रसर प्लांट पर मजदूर की हुई मौत पर हंगामा काट रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : MEJA
रविवार सुबह भटौती के पीपी पांडेय क्रसर प्लांट के परिसर में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत हो गई। प्लांट संचालक ने कहा कि हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई जब कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को संभालने में कामयाब हुई। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दी।
विज्ञापन

दरी गांव का अमरजीत कुशवाहा (36) कई वर्षों से भटौती के पीपी पांडेय क्रसर प्लांट में मजदूरी करता था। अपनी ईमानदारी और मेहनत से प्लांट संचालक का बेहद करीबी हो गया था। रविवार सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे मेजा थाने के कोतवाल राकेश चौरसिया और एसआई रवि शर्मा ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन

पत्नी उषा देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। प्लांट संचालक अमित तिवारी का कहना था कि हाईवा के अनियंत्रित होने से चपेट में आए अमरजीत की जान चली गई। अमरजीत को तीन बेटियां हैं। पुलिस उषा देवी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। उधर, प्लांट संचालक मृतक के परिजनों को मनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर अमरजीत कुशवाहा पर ही पूरा परिवार निर्भर था। अब सवाल उठता है कि उसके न रहने पर तीन-तीन बेटियों की परवरिश कौन करेगा। पत्नी उषा देवी दहाड़ मार कर रो रही थी कि अब बेटियों की परवरिश कैसे होगी। अमरजीत बेहद गंभीर था जो गरीबी से उठकर पूरे परिवार को पाला पोसा है। अमरजीत की मौत से हर कोई गमजदा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed