{"_id":"68795103dcea1d93fd07dcdc","slug":"a-kutcha-house-collapsed-due-to-the-havoc-of-rain-daughter-died-father-injured-allahabad-news-c-407-1-mn11001-4966-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बारिश के कहर से कच्चा मकान ढहा, बेटी की मौत, पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बारिश के कहर से कच्चा मकान ढहा, बेटी की मौत, पिता जख्मी
विज्ञापन
चिलबिला गांव में भारी बारिश से कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे के नीचे दबने से घर में सो रही बेटी की मौत हो गई और पिता को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची दिघिया चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शहर भेज दिया और घायल को इलाज के लिए शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी कमलाशंकर यादव की बेटी प्रिया यादव (19) कच्चे घर में सो रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पिता कमलाशंकर यादव उसी घर में रखे गृहस्थी के सामान को देखने पहुंचे कि कहीं बारिश से कोई सामान भीगकर खराब तो नहीं हो रहा है। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। पिता और पुत्री दोनों मलवे के नीचे दब गए। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने बारिश के बीच मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबने से प्रिया (19) की मौत हो गई, जबकि पिता कमलाशंकर का पैर टूट गया।
मृतक प्रिया गांव स्थित निजी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। उसकी मौत से मां बबिता, भाई रोहित, बहन अनिता और खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर हलका लेखपाल अशोक पांडेय मौके पर पहुंचे और दैवी आपदा के तहत पीड़ित को मिलने वाले आर्थिक मुआवजे की कागजी कार्रवाई पूरी की।