फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A holy dip on the festival of faith

Prayagraj News: आस्था के पर्व पर पुण्य की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A holy dip on the festival of faith
शृंग्वेरपुर धाम में बुधवार को मकर संक्रांति के पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। सोमवार भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह धूप निकलने के साथ ही आस्थावानों की भीड़ घाट पर बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शृंग्वेरपुर धाम स्थित शृंगी ऋषि व मां शांता मंदिर में माथा टेका। जय श्रीराम और हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा धाम भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मान्यता है कि मकर संक्रांति से पूर्व गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि स्नान घाट पर जल पुलिस के साथ धाम के अन्य जगहों पर जवान लगातार गश्त करते रहे। स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राघवेंद्र सिंह भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। स्थानीय तीर्थ पुरोहित आचार्य शिवाकांत त्रिपाठी, पंडित कमलाकांत मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पुनीत पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ और अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed