फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A gathering of stars will be organized in Bazm-e-Virasat, Pandit Hari Prasad Chaurasia will inaugurate.

Prayagraj : बज्म-ए-विरासत में सजेगी सितारों की महफिल, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया करेंगे उद्धाटन

Wed, 18 Dec 2024 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

पहले दिन का मुख्य आकर्षण लंतरानी होगा। इसमें दारागंज, लोकनाथ और पुराने शहर की चर्चाएं होंगी। पुराने इलाहाबाद के किस्से और कहानियां में चर्चा में अभय अवस्थी, प्रो. धनंजय चोपड़ा, कमर आगा और आसिफ उस्मानी शामिल होंगे।

विज्ञापन
A gathering of stars will be organized in Bazm-e-Virasat, Pandit Hari Prasad Chaurasia will inaugurate.
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में 20 दिसंबर से तीन दिवसीय बज्म-ए-विरासत में सितारों की महफिल सजेगी। प्रेस काॅन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष राम चारी ने बताया कि बांसुरी वादक पं. हरी प्रसाद चौरसिया कार्यक्रम का उद्धाटन करेंगे। पहले दिन का मुख्य आकर्षण लंतरानी होगा। इसमें दारागंज, लोकनाथ और पुराने शहर की चर्चाएं होंगी। पुराने इलाहाबाद के किस्से और कहानियां में चर्चा में अभय अवस्थी, प्रो. धनंजय चोपड़ा, कमर आगा और आसिफ उस्मानी शामिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं, फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि प्रयागराज आने के बाद अपना शहर लगता है। बज्म-ए-विरासत को कराने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू कराया जाए। वर्ष 1986 से पहले प्रयाग संगीत समिति में शॉर्ट फिल्म आयोजित होते थे। जहां कई देशों से लोग आते थे। रात भर रुककर मस्ती करते थे। उन्हीं पल को याद करके पहली बार बज्म-ए-विरासत शुरू होने जा रहा है। यह सबके प्रयास से हर साल आयोजित होगा। पद्मश्री शुभा मुदगल की संगीत प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे सत्र में फिल्मों पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें कवि व कथाकार उदय प्रकाश, अभिनेत्री नंदिता दास, सुधीर मिश्र व निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप हिस्सा लेंगे। बॉलीवुड के नामचीन निर्देशक व पटकथा लेखक अनुराग कश्यप को देखने और सुनने का अवसर मिलेगा। तीसरे सत्र में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरे में वसीम बरेलवी, अजहर इकबाल, संपत सरल व शाहिद अंजुम जैसी शख्सियतें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अली फजल दर्शकों से होंगे रू-ब-रू

अंतिम दिन 22 दिसंबर को एक्टर्स टेबल नामक सत्र होगा। इसमें फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हास्य अभिनेता सौरभ शुक्ल और संजय मिश्र के साथ ही वेबसीरीज मिर्जापुर से चर्चित हुए अली फजल दर्शकों से रू-ब-रू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed