फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A friend murdered a young man to avenge an insult

Prayagraj News: अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त ने की थी युवक की हत्या

Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A friend murdered a young man to avenge an insult
फूलपुर में हुई युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ यादव। स्रोत- पुलिस।
नहर किनारे स्थित तालाब परिसर में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस और एसओजी, सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने 48 घंटे में सुलझा लिया। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन

परासिनपुर स्थित नहर के पास बीते 10 जनवरी को दीपक यादव उर्फ गुड्डू (27) का शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त विवेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता छोटे लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के करीबी मित्र ने ही की थी। सोमवार को बौड़ई स्थित नहर के पास से आरोपी सौरभ यादव, निवासी ग्राम परासिनपुर कोतवाली फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले कस्बा फूलपुर में दीपक यादव से उसका विवाद हो गया था। दीपक यादव ने उसके साथ मारपीट की और लोगों के सामने अपमानित किया था। उसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने बीते नौ जनवरी की शाम शराब पीने के लिए उसे बुलाया। शराब के नशे में विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में पड़ा ईंट उठाकर दीपक यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed