{"_id":"69de9bf6cea5a213dd0f3581","slug":"a-fire-engulfed-a-thatched-roof-burning-50-goats-and-14-chickens-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13697-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आग से छप्पर में लगी आग, 50 बकरियां और 14 मुर्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आग से छप्पर में लगी आग, 50 बकरियां और 14 मुर्गियां जलीं
Wed, 15 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मेजा के परवा गांव में लगी आग से पांच छप्पर जलकर हुए राख। आग बुझाने पहुंचे फायर कर्मी। संवाद
परवा गांव में मंगलवार को छप्पर में आग लग गई। अलग-अलग छप्पर में बंधीं 50 बकरियों के साथ 14 मुर्गियां झुलस गईं। इसके अलावा पांचों परिवारों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई। एक परिवार में चार मई को बेटे की शादी है। शादी की तैयारी में जुटाए गए सारे सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर मौके पर एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव, इंस्पेक्टर मेजा दीनदयाल सिंह के साथ फायर कर्मी पहुंच आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तबतक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
परवा गांव में दोपहर डेढ़ बजे के करीब में शिवचन्द्र सोनकर के छप्परनुमें मकान में पिछले हिस्से से आग उठी तो पूरा मकान ही आग की आगोश में आ गया। शिवचन्द्र के घर के अगले हिस्से में छप्पर में 16 बकरियां बंधी थीं। सभी की मौत हो गई। वहीं पड़ोस में राजबहादुर के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। उनके छप्पर में 27 बकरियों के साथ 14 मुर्गियां थीं। सभी झुलस गईं। इसके अलावा पड़ोस के सुग्रीव की सात बकरियां झुलस गईं। वहीं रंजय और झल्लू का गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित झल्लू ने बताया कि चार मई को बेटे की शादी होनी है। लेखपाल अरविन्द सिंह ने बताया कि पांचों पीड़ितों ने झुलसकर मरने वाली बकरियों की संख्या पचास के करीब बताई है लेकिन मौके पर बकरियों की लाश कम ही है। फिलहाल जांच की जा रही है।