{"_id":"646b4a65712058d8dd0c8195","slug":"a-fire-broke-out-in-a-tea-shop-near-high-court-gate-number-four-creating-panic-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हाईकोर्ट गेट नंबर चार के पास चाय की दुकान में लगी आग, मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हाईकोर्ट गेट नंबर चार के पास चाय की दुकान में लगी आग, मची रही अफरातफरी
Mon, 22 May 2023 04:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 04:26 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट गेट नंबर चार के सामने बने पुल के नीचे बड़ी संख्या में चाय पान और नाश्ता के दुकानदार ठेले पर दुकान लगाते हैं। यहां पर कई अस्थायी चाय के स्टाल भी लगे हैं। सोमवार को दोपहर में एक चाय के दुकान पर लगे सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से लगी आग। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर चार के सामने ब्रिज के नीचे चाय की दुकान पर सिलिंडर फटने से आग लग गई। इससे वहां पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। राहत की बात यह रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट गेट नंबर चार के सामने बने पुल के नीचे बड़ी संख्या में चाय पान और नाश्ता के दुकानदार ठेले पर दुकान लगाते हैं। यहां पर कई अस्थायी चाय के स्टाल भी लगे हैं। सोमवार को दोपहर में एक चाय के दुकान पर लगे सिलिंडर में आग लग गई। बताया गया कि सिलिंडर की पाइप फटने से आग लगी थी। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
दोपहर का समय होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी भी मौजूद थे। आग की लपटें उठते देख लोग भागने लगे। इसी दौरान बगल में चाय बेचने वाले संदीप नामके एक युवक ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर में लगी आग को बुझा दिया।
विज्ञापन