फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A false story of a robbery was fabricated to avoid paying outstanding installments.

Prayagraj News: बकाया किस्तें देने से बचने के लिए गढ़ी लूट की झूठी कहानी

Sat, 31 Jan 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 31 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A false story of a robbery was fabricated to avoid paying outstanding installments.
शाही। ई-रिक्शा की बकाया किस्तें देने से बचने के लिए चालक ने ही लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस ने ई-रिक्शा व मोबाइल फोन को भी एक खेत से बरामद कर लिया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ क्षेत्र के दौली जवाहरलाल गौटिया के रहने वाले महेश पाल ने बृहस्पतिवार को शाम करीब आठ बजे डायल 112 पर कॉल की थी। बताया कि चार बदमाशों ने तुरसा पट्टी गांव के मोड़ पर तमंचे के बल पर उसका ई-रिक्शा, नौ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश बैसला व अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना के बाबत पूरी जानकारी जुटाई। जांच के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को महेश पाल को लेकर पुलिस ने घटना स्थल से धौराटांडा तक के कई सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। घटना संदिग्ध लगने पर जब महेश पाल से सवाल-जवाब किए गए तो वह टूट गया। उसने झूठी सूचना देने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले वर्ष 31 मई को उसने ई-रिक्शा फतेहगंज पश्चिमी से खरीदा था। इसकी 16 किस्तें जमा होनी शेष हैं। ई-रिक्शा खराब होने के साथ ही आय भी कम हो गई है। इस वजह से वह किस्तें अदा नहीं कर पा रहा था। किस्त देने से बचने के लिए ही उसने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी।

दुकान पर रख दी बैटरी
पीड़ित ने बताया कि उसने ई-रिक्शा की बैटरी को एक इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर रख दिया था। उसकी निशानदेही पर खेत से मोबाइल फोन व ई-रिक्शा बरामद कर लिया। बैटरी भी दुकान पर ही मिल गई। इंस्पेक्टर राजेश बैसला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed