फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A container full of cattle got stuck on the roadside, killing five of the 33 cattle

Prayagraj News: मवेशियों से भरा कंटेनर सड़क किनारे फंसा, 33 मवेशियों में से पांच की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A container full of cattle got stuck on the roadside, killing five of the 33 cattle
कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव में कोरांव-नारीबारी मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार भोर में बड़े वाहन से पास लेने के दौरान मवेशियों से भरा कंटेनर सड़क के किनारे पटरी पर फंस गया। किसी तरह क्रेन व जेसीबी की सहायता से ट्रक को निकाला गया। वाहन में 33 मवेशी थे जिसमें पांच की मौत हो गई। बचे मवेशियों को पास की गोशाला में रखा गया है। लोगों का आरोप है कि मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फंसे ट्रंक को निकालने के बाद उसे थाने लाने की बजाय ड्रमंडगंज वाया देवघाट के रास्ते पर मुड़वा दिया गया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी ने पथरताल गांव में बेलन नहर के पुल पर मवेशियों से भरे ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह ट्रक ड्रमंडगंज होकर छड़ीगड़ा गोशाला ले जाया जा रहा है। वहीं, मवेशियों को रखा जाएगा। लेकिन, मौजूद लोग हंगाम करने लगे। बातचीत के बाद तय किया गया कि मवेशियों को महुली गोशाला में रखा जाए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक में मवेशी ठसाठस भरे गए थे। जिनके पैर व मुंह बंधे हुए थे। ट्रक में भरे गए मवेशियों में चार गायों व एक बैल की मौत हो गई थी। सूचना पाकर पशु चिकित्साधिकारी कोरांव ईश्वर दीन यादव भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पशु उतारने के बाद एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की। मामले में थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गो तस्करी का गढ़ बना कोरांव व खीरी थाना क्षेत्र
कोरांव एवं खीरी थाना क्षेत्र में लगातार वर्षों से गो तस्करी चल रही है। लोगों का कहना है कि हर दूसरे दिन पशुओं से लदे वाहन उपरोक्त दोनों थाना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। आरोप यहां तक है कि पुलिस से इन लोगों की साठगांठ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed