फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A constable who left on his bike to go to duty died under suspicious circumstances.

Prayagraj News: ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकले सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A constable who left on his bike to go to duty died under suspicious circumstances.
अमरनाथ यादव (फाइल फोटो)
कोतवाली परिसर स्थित सरकारी आवास से शुक्रवार की शाम ड्यूटी जाने के लिए झूंसी निकले सिपाही का शव देर रात कुसारी गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बगल में मिला। सिर में चोट के निशान और शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर के थाना सादियाबाद के गांव सिंहनाथ (चुरामनपुर) निवासी अमरनाथ यादव (42) 2006 बैच के सिपाही थे। वर्ष 2015 से लगभग दो वर्ष तक वह हंडिया थाने में तैनात थे। वह परिवार सहित थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहते थे। वर्तमान समय में झूंसी थाने के पीआरबी में उनकी तैनाती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सात बजे वह बाइक से ड्यूटी जाने के लिए आवास से निकले थे। लगभग दो घंटे बाद जब पत्नी संगीता यादव ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। घबराकर संगीता ने जानकारी डॉयल 112 को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन ट्रेस करते हुए हंडिया पुलिस की टीम रेलवे ट्रैक के बगल पहुंच गई। सिर में गंभीर चोट और खून से लथपथ सिपाही का शव देखा। सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय, कोतवाल अनूप सरोज मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर सड़क के बगल झाड़ी के पास सिपाही की चाबी लगी बाइक खड़ी मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिपाही दो भाइयों में छोटा था। एक बेटी लाडो (2) है। माता परमी देवी और पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई रामविलास यादव भी सेना से रिटायर्ड हैं। वह भी भाई की मौत से गमजदा हैं। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने कहा कि बड़े भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed