फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A bounty of auspicious alignments in Sawan; Nag Panchami falls on the third Monday.

Prayagraj News: सावन में शुभ संयोगों की बहार, तीसरे सोमवार को है नागपंचमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A bounty of auspicious alignments in Sawan; Nag Panchami falls on the third Monday.
मनकामेश्वर मंदिर में अभिषेक पूजन करते महंत स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती। अमर उजाला
देवों के देव महादेव की आराधना का पावन श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। सावन के चारों सोमवार पर संगमनगरी के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, आकर्षक शृंगार और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानंद सरस्वती के अनुसार सावन के चारों सोमवार को भगवान मनकामेश्वर का भांग, विविध पुष्पों और चांदी के आभूषणों से विशेष शृंगार किया जाएगा। प्रतिदिन नित्य अभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा।
विज्ञापन

वही, ललिता देवी मंदिर के पुजारी शिव मूरत मिश्र ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर, दरियाबाद के तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला, पांडिला महादेव मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त, दूसरा सोमप्रदोष के साथ 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त को नागपंचमी के साथ पड़ रहा है और चौथा सोमवार 24 अगस्त को है। वहीं, 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ सावन का समापन होगा।

15 अगस्त को है हरियाली तीज
इस बार सावन में पूजा-पाठ, जप, तप और दान-पुण्य के लिए कई दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं। सावन के दौरान श्रद्धालु सोमवार व्रत, हरियाली तीज (15 अगस्त), नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी (23 अगस्त), रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed