फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A boat full of devotees capsized, a woman died, chaos ensued

Prayagraj : श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, महिला की मौत, मचा रहा कोहराम

Sun, 16 Mar 2025 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

सहारनपुर से संगम स्नान के लिए आए आठ श्रद्धालुओं से भरी नाव रविवार दोपहर यमुना में पलट गई। जल पुलिस ने सभी आठ श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया। गंभीर हाल में 67 वर्षीय शशि जैन काे एसआरएन भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A boat full of devotees capsized, a woman died, chaos ensued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर से संगम स्नान के लिए आए आठ श्रद्धालुओं से भरी नाव रविवार दोपहर यमुना में पलट गई। जल पुलिस ने सभी आठ श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया। गंभीर हाल में 67 वर्षीय शशि जैन काे एसआरएन भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।

विज्ञापन

शशि सहारनपुर के ग्राम बेहट, थाना कोतवाली देहात की रहने वाली थीं। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर वह पति अशोक जैन व छह अन्य परिवार के लोगों के साथ संगम स्नान के लिए प्रयागराज आईं। दोपहर में एक बजे के करीब सभी किला घाट पहुंचे और वहां से संगम जाने के लिए नाव पर सवार होने लगे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी नाविक रिंकू ने बताया कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और उसमें सवार आठों लोग यमुना में गिर गए। शोरगुल मचा तो आसपास मौजूद नाविकों के साथ जल पुलिस के जवान भी आ गए और सभी को बाहर निकाल लिया। इनमें से हालत गंभीर होने के चलते शशि को एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। दारागंज प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद वह रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed