फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A 12th-grade student returning from an examination center was crushed to death by a truck.

Prayagraj News: परीक्षा केंद्र देखकर लौट रही 12वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student returning from an examination center was crushed to death by a truck.
फुफेरे भाई का परीक्षा केंद्र देखकर बाइक से घर लौट रही 12वीं की छात्रा को धमौर मोड़ के पास ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे फुफेरे भाई की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सरायगनी निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की बेटी वैष्णवी मौर्य उर्फ अनुपम (17) बहरिया के आरएस आनंद हूबराजी संवारी संस्कार इंटर कॉलेज मैलहा में कक्षा 12 की छात्रा थी। वैष्णवी की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी थी। छात्रा के साथ ही देवरा दौलतपुर निवासी फुफेरा भाई प्रदीप कुमार मौर्य भी इंटर का छात्र है और उसका सेंटर कौशल्या देवी रामारानी मौर्य इंटर कॉलेज धमौर में गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में वैष्णवी अपने फुफेरे भाई प्रदीप कुमार मौर्य के साथ परीक्षा केंद्र देखने गई थी। बताया जाता है कि घर लौटते समय सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक से वैष्णवी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसको कुचलते हुए निकल गया। वहीं, प्रदीप को भी गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर जब तक लोग पहुंचते आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रदीप को सीएचसी मैलहा में ले जाया गया। जहां से उन्हें शहर रेफर कर दिया गया। शैलेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed