फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डॉ. बंसल की गिरफ्तारी का आदेश

डॉ. बंसल की गिरफ्तारी का आदेश

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हत्या के मुकदमे में गवाही देने से बच रहे शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ. एके बंसल की गिरफ्तारी का अदालत ने आदेश जारी कर दिया है। एसएसपी इलाहाबाद से कहा है कि विशेष अधिकारी नियुक्ति कर डॉ. बंसल की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं और उनको तीन दिसंबर को सुबह दस बजे अदालत में हाजिर करें। नैनी थाने में सरकार बनाम धनराज के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मलखान सिंह ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

पत्रावली देखने के बाद अदालत ने पाया कि डॉ. बंसल और डॉ. एके जायसवाल को इस मुकदमे में बतौर गवाह 27 मई 2014 से बुलाया जा रहा है। 18 नवंबर को गिरफ्तारी जमानती वारंट जारी किया गया। इसके अलावा दोनों को समन भेजकर कई बार तलब किया गया है। 13 नवंबर को डॉ. बसंल को 20 हजार रुपये का जमानती वारंट भी जारी किया गया था। इस सब के बावजूद डॉ. बंसल गवाही के लिए अदालत नहीं गए। उन्होंने पत्र भेजकर न्यायालय से इस मामले में बताया कि डॉ. एके जायसवाल अब उनके यहां कार्यरत नहीं है। डॉ. एके दुबे उनके स्थान पर काम करते हैं इसलिए डॉ. दुबे की गवाही कराने की मांग की गई। कोर्ट ने इसे न्यायालय की अवमानना का मानते हुए एसएसपी को निर्देश दिया है कि डॉ. बंसल और उनके साथ ही सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामराज को गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed