फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्चों से गुलजार आनंद भवन का आंगन

बच्चों से गुलजार आनंद भवन का आंगन

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ उत्साह एवं उल्लासपूर्वक मनाई गई। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों की ओर से चाचा नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा के साथ उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी गई। आनंद भवन बच्चों से गुलजार रहा। बच्चों ने गुलाब के पौधे भी लगाए।‘बालोत्सव’ मेें 20 स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खास यह रहा कि मंच की आकर्षक सजावट बाल भवन के बच्चों की ओर से ही की गई। लोकगीतों, लोकनृत्यों और नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से बच्चों ने अनेकता में एकता और पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। शुरुआत गणेश वंदना से हुई जबकि समापन पर जवाहर बाल भवन के बच्चों ने‘तुम्हें प्रणाम’ गीत प्रस्तुत किया। आनंद भवन के प्रशासक प्रमोद पांडेय, बाल भवन की उप निदेशिका जया दास गुप्ता सहित बाल भवन, आनंद भवन के कर्मचारी मौजूद थे। शाम को संगीत संध्या में गायिका प्रियंका मलिक पांडेय ने अपनी प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन स्मृति और दीपिका ने किया। कार्यक्रम का
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी संस्थान और नेहरू अध्ययन केंद्र की ओर से गांधी भवन में राष्ट्रीय संगोष्ठी
में कुलपति प्रो. एनआर फारुकी ने कहा कि आजकल महापुरुषों में तुलना का चलन हो गया है कि कौन ज्यादा महान है, लेकिन यह बहस अर्थहीन है। देश के लिए बलिदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति महान है। पंत संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप भार्गव ने कहा कि मिश्रित अर्थव्यवस्था, गुट निरपेक्षता उनकी अद्वितीय देने है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने किया। नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में चाचा नेहरू की 125वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पं. नेहरू युगपुरुष थे। आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शिता का अहम योगदान है। मुख्य वक्ता विवि के कसोर्टियम, संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गैरी जैकब ने कहा कि आज जरूरी है कि हम सभी मिलकर पं. नेहरू के स्वतंत्र भारत को लेकर देखे गए सपने के साकार करें। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने नेहरू को अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व का धनी बताया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और परिजनों को सम्मानित किया गया। कुलाधिपति जेएन मिश्र ने अतिथियाें का स्वागत किया। इविवि के एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम समन्वयक प्रो. उमाकांत यादव की अध्यक्षता में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रासंगिकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में एनएसएस की छात्राओं ने बाल आश्रम में बच्चों को खाद्य पदार्थों का वितरण किया।
विज्ञापन

किडी नर्सरी प्राइमरी स्कूल अलोपीबाग में बाल दिवस पर कला, निबंध, कविता पाठ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रिंसिपल अनामिका मुखर्जी ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया और डायरेक्टर श्रीलेखा सिंह ने पुरस्कारों का वितरण किया। पिकनिक में बच्चों ने नृत्य, संगीत, खेलकूद के साथ ही मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाया। विद्या वाहिनी में बाल मेले में बच्चों की पसंद के विभिन्न व्यंजनों और मनोरंजक खेलों के स्टाल लगाए गए। प्रिंसिपल नंदिनी वर्मा ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। एनएन पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल चंदना लाल ने बच्चों ने चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। माउंट लिटेरा जी स्कूल के बच्चों ने अनाथ बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। खास यह रहा कि स्वराज भवन से आईं अनाथ लड़कियों को विशेष अतिथि का सम्मान दिया गया। बच्चों ने बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया। प्राचार्या नीति पार्ती ने कहा कि शिक्षा पर ध्यान देकर ही समाज को शिक्षित किया जा सकता है। इसी के रास्ते राष्ट्र की उन्नति हो पाएगी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मां भारती विद्या मंदिर लगे बाल मेले में बच्चों खूब मौज मस्ती की। सरस्वती देवी बालिका विद्या मंदिर सुभाष नगर में विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित निर्मलराज कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक डॉ.बीपी सागर और प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना सागर की देखरेख में उल्लासपूर्वक बालोत्सव मनाया गया। बच्चों ने विविध प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। एमवी कान्वेंट इंटर कॉलेज में बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताएं हुईं। केपी नर्सरी एवं जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई। आदर्श विद्यालय जूनियर हाईस्कूल चाहचंद में बच्चों ने विभिन्न खेल और खाने पीने के स्टाल लगाए। जमकर मस्ती की। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज में खेलकूद, फैंसी ड्रेस के साथ कला-विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जीएचएस में कला और लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मैरी लूकस स्कूल में मैराथन, रंगोली, क्रिसमस कार्ड मेकिंग, पोस्टर प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चे शामिल हुए। स्प्रिंग डेल नर्सरी स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में ढाई से साढ़े तीन वर्ष के बच्चों ने भाग लिया।
स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में बच्चों ने बाल दिवस को बाल स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए विद्यालय परिसर और बाहर झाड़ू लगाई। केपी नर्सरी एवं जूनियर हाईस्कूल में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। महर्षि अरविंद विद्या निकेतन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कटरा स्थित सुमित सक्सेना क्लासेज में बाल दिवस को हार्डवर्कर्स डे के रूप में मनाया गया। संचालक सुमित सक्सेना ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में बताया। बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में राज, यश, प्रिया, रितिका समेत काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
जीमार्स की ओर से चुनौतीपूर्ण बच्चों को पिकनिक पर भेजा गया। छत्तीसगढ़ के अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायाधीश यतींद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उन्हेंरवाना किया। उन्होंने चुनौतिपूर्ण बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। भाविनी फेलफेयर सोसायटी में मानसिक मंदित बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसके साथ ही फैंसी, ड्रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। रोटरी नार्थ की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कमला नगर, बहरिया के बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल बॉक्स आदि वितरित किया। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही। आल इंडिया वुमेंस कान्फ्रेंस द्वारा अखिल भारतीय महिला परिषद स्कूल नैनी में अध्यक्ष जमुनोत्री गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के अधिकार के बारे में बताया। बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस और डांस प्रस्तुत किया गया। कान्फ्रेंस की महिला शाखा द्वारा भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनरव्हील क्लब नार्थ, पिछड़ा वर्ग विकास समिति, इकरा वेलफेयर सोसायटी, मां गंगा शिक्षा एवं सेवा समिति, अर्थव, भारतीय जनहित कल्याण समिति, वसुधा वेलफेयर सोसायटी समेत सभी सामाजिक संगठनों ने पं. नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

चाचा नेहरू के 125वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग की ओर से डाक टिकट जारी न करने से फिलेटिलिस्टों में नाराजगी रही। फिलेटिलिस्ट एम. गुलरेज के मुताबिक डाक विभाग बाल दिवस पर 1957 से 2013 तक नियमित रूप डाक टिकट जारी करता रहा है लेकिन अबकी सवा सौवीं जयंती के बावजूद विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जो आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed