फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हनुमत जयंती पर पूजे गए नगरदेव हनुमान, गूंजे भजन, फूलों, फलों से सजे बड़े हनुमान

हनुमत जयंती पर पूजे गए नगरदेव हनुमान, गूंजे भजन, फूलों, फलों से सजे बड़े हनुमान

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जयंती पर बुधवार को नगरदेव हनुमान पूजे गए। त्रिवेणी बांध के बड़े हनुमान मंदिर सहित शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों और घरों में भी हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई। सुंदरकांड पाठ, कीर्तन, भजनों की प्रस्तुतियां हुईं तो बजरंगबली का मनोहारी शृंगार किया गया। त्रिपौलिया स्थित बड़े हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरों से आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में हनुमानजी का फलों और फूलों से मनोहारी शृंगार किया गया। मंगलाआरती के बाद 51 वेदज्ञ ब्राह्मणों की देखरेख में षोडशोपचार पूजन किया गया। हनुमान जी का गौदुग्ध, गंगाजल से महाभिषेक किया गया। परंपरानुसार महंत नरेंद्र गिरि ने हनुमान जी की महाआरती उतारी। महंत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय के 108 वेदज्ञ ब्राह्मणों ने हनुमत स्तुति एवं 1100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

हनुमान जी की छप्पनभोग आरती के बाद सांस्कृतिक संध्या में अजय याज्ञनिक ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। फिर सुप्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर एक गीतों, भजनों से हनुमान जी की महिमा बखानी। संयोजन व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरूप हनुमान मंदिर बताशा मंडी में प्रमुख संयोजक राजकुमार पाठक एवं नंदलाल जड़िया की देखरेख में शृंगार के बाद श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक प्राकट्यउत्सव मनाया गया। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने आरतीपूजन किया। प्रयाग कागज कापी व्यवसायी कल्याण समिति के संयोजक संतोष पनामा के संयोजन में राधे परिवार की ओर से रामबाग स्थित कुंज बिहारी धर्मशाला में सुंदरकांड सहित अनेक कार्यक्रमों से हनुमत जन्मोत्सव मनाया गया। रामबाग स्थित हनुमान मंदिर, निंबार्क आश्रम, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, ललिता पीठ के हनुमान मंदिर में अभिषेक पूजन, सुंदरकांड पाठ किया गया। हनुमान मंदिर, राजरूपपुर, साठ फीट रोड पर भंडारे में प्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सूबेदारगंज स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर में आरडी सिंह की देखरेख में कीर्तन मंडली ने हनुमत महिमा बखानी। कार्यक्रम में रामआसरे यादव, ब्रह्मेश्वर नाथ, शंभूनाथ मिश्र, मिथिलेश, नरेश, एकराम आश्रम के रामगोपाल दास आदि मौजूद थे।

खुशहाल पर्वत मोहल्ले में प्रसिद्ध कलाविद् डॉ.अजय जैतली की देखरेख में श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक हनुमत जयंती मनाई गई। क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में आकर्षक शृंगार सहित अन्य अनुष्ठान हुए। माधोकुंज कटरा स्थित वीर सावरकर पार्क में हनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। आलोक सेठ के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सुपरिचित गायक मनोज गुप्ता ने ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चलें न हनुमान के बिना’ जैसे तमाम भजनों से सभी को मँत्रमुग्ध किया। मनोज के साथ आंचल, जूली ने भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, अनिल सोनी, गोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed