{"_id":"8-52564","slug":"Allahabad-52564-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का प्रापर्टी एवं ऑटो एक्सपो आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का प्रापर्टी एवं ऑटो एक्सपो आज से
Allahabad
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अमर उजाला द्वारा शहर में पहली बार प्रॉपर्टी एवं ऑटो एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। 23, 24 और 25 सितंबर को लगने वाले एक्सपो में इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी के साथ ही देश व प्रदेश की कई जानीमानी प्रॉपर्टी व ऑटोमोबाइल कंपनियां आएंगी। ऑटो कंपनियां यहां कई नए मॉडल लेकर भी आएंगी। एक ही छत के नीचे आपको सभी सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक आपको लोनिंग की सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही इस एक्सपो में आप हर घंटे पा सकते हैं कि आकर्षक मुफ्त उपहार। महात्मा गांधी मार्ग स्थित केपी कम्युनिटी हॉल में अगले तीन दिनों तक दोपहर 12 से रात आठ बजे तक यह एक्सपो चलेगा। ग्राहकों को तकनीकी और आर्थिक जानकारी देने के लिए कंपनियों के विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो हर समस्या का समाधान करेंगे। एक्सपो में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। इसमें सहयोगी पार्टनर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लाइफ, श्री श्रद्धा, बायाविवर, वोक्सवैगन, अवध गार्डन, गांबा, अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, श्री राज इन्फ्रा हाउसिंह, लखनऊ प्रापर्टी वाला, रिशिता डेवलपर, प्रापलियरटी, वेल्थ मंत्रा प्रापर्टीज लिमिटेड और रूद्रा ग्रीन हैं।
विज्ञापन