{"_id":"8-51329","slug":"Allahabad-51329-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी कक्षा के छात्र वर्णित की स्कूल में पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी कक्षा के छात्र वर्णित की स्कूल में पिटाई
Allahabad
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में स्कूल में छात्रों की पिटाई पर रोक के बाद भी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मासूम छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस के ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक अशोक उपाध्याय पर स्कूल के पांचवी कक्षा के छात्र वर्णित नागवंशी की पिटाई का आरोप है। इस बात की शिकायत छात्र के पिता सत्य प्रकाश ने बीएसए इलाहाबाद एवं सिविल लाइंस थाने में की है।
ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में इसी वर्ष पांचवी कक्षा में प्रवेश लेने वाले वर्णित नागवंशी की स्कूल में किसी साथी छात्र से 27 अगस्त को आपसी लड़ाई हो गई। आरोप है कि इस बात की शिकायत जब प्रधानाध्यापक अशोक उपाध्याय के पास पहुंची तो उन्होंने छात्र का पक्ष सुने बिना डंडे से छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र के पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए।
छात्र के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने बच्चे का डॉक्टर से इलाज कराने के बाद इस बात की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय जाकर अपनी शिकायत वहां भी दर्ज करवा दी है। बच्चे के भविष्य को देखते हुए बात को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते थे लेकिन उसे ज्यादा चोट लगी तो न्याय के लिए आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
इस बारे में जब बीएसए राजकुमार से बात की गई तो उनका कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, यदि उनके कार्यालय तक बात पहुंची है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक उपाध्याय से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस बारे उन्हें एसएमएस भेजकर जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो, इसके बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।