{"_id":"8-50972","slug":"Allahabad-50972-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग में मांगी रंगदारी, दो युवक पकड़े गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग में मांगी रंगदारी, दो युवक पकड़े गए
Allahabad
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जार्जटाउन स्थित कोचिंग संस्थान में बुधवार दोपहर रंगदारी मांगने गए सात युवकों ने धमकी दी तो उन्हें घेर लिया गया। कोचिंग के स्टॉफ और छात्रों ने दो युवकों को दबोचकर धुनाई कर दी जबकि पांच आरोपी भाग गए। पकडे़ गए युवक इविवि के छात्र हैं। उन्हें पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट लिखा दी गई।
मालवीय रोड पर जगत तारन कॉलेज के निकट कर्नल एकेडमी के संचालक अधिवक्ता प्रवीण सिंह ने बताया कि कई युवक पहले भी कोचिंग में रंगदारी मांगने आ चुके थे। बुधवार दोपहर भी लगभग 12 बजे वह युवक कोचिंग के गेट पर सुरक्षाकर्मियों को ये धमकी देकर चले गए कि पैसे नहीं दिए तो बुरा अंजाम होगा। बमुश्किल दस मिनट बाद फिर सात युवक कोचिंग आ धमके। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बावजदू गेट के भीतर आकर कोचिंग के कर्मचारियों को धमकाने लगे कि 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी जाएगी। संचालक प्रवीण सिंह बाहर आए तो उन्हें भी धमकी दी। गुंडागर्दी से आक्रोशित कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और सब इंस्पेक्टर कोर्स की पढ़ाई करने वाले सिपाहियों ने उन्हें घेर लिया। युवक बाहर निकल भागने लगे। दो युवकों को पकड़ लिया गया जबकि पांच अन्य गाड़ियों से भाग गए। पकड़े गए दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई। फिर खबर पाकर जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों प्रबल प्रताप सिंह और राजीव सिंह ने खुद को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र बताया है। ये एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। रंगदारी मांगने में शामिल उनके बाकी साथी भी पकड़े जाएंगे।