फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, एफआईआर

घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, एफआईआर

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हॉकर की बेटी का शोहदे ने जीना दूभर कर रखा है। वह आते-जाते तो उसे छेड़ता ही था, शुक्रवार की रात वह हॉकर के घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोहदे को घर में देखकर किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार वाले जाग गए। इस पर शोहदा पीछे की ओर से भागने लगा। जब लोगों ने उसको दौड़ाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के पिता को शनिवार सुबह भी उसने धमकी दी तो वह कर्नलगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। हॉकर की बेटी कर्नलगंज क्षेत्र के ही स्कूल में आठवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी युवक नीरज सलोरी में शुक्ला मार्केट के समीप रहता है। पुलिस के मुताबिक वह आवारा किस्म का है और टेंपो चलाता है। जिस दिन उसके पास काम नहीं होता, वह शराब पीकर मोहल्ले में अक्सर हुड़दंग करता है। पहले भी पुलिस को उसकी शिकायतें मिल चुकी हैं। छात्रा के पिता का आरोप है कि नीरज उसका स्कूल आते जाते पीछा करता था। वह जब भी घर से निकलती थी, नीरज पीछे लग जाता था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed