फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   माथा टेका, बखानी गुरु महिमा

माथा टेका, बखानी गुरु महिमा

Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर गुरुसिख सभा की ओर से रविवार को गुरुद्वारा खुल्दाबाद में श्री गुरु हरिकिशन जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद रागी जत्थों गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई मंजीत सिंह सहित अमृतसर के भाई मनिंदर सिंह, कानपुर के भाई रतन सिंह आदि ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के ग्रंथी भाई गुरुदेव सिंह ने कथा कीर्तन करके गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। खालसा कालेज के विद्यार्थियों ने भी गुरु की महिमा का गायन करके सभी को भावविभोर किया। अंत में संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम में सरदार अजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरनपाल सिंह, जोगिंदर ग्रोवर, सतनाम सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे। चेयरमैन गुरमीत सिंह ने संगत एवं गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन सचिव सतनाम सिंह ने किया।
विज्ञापन

सिख संगत की ओर से सिविल लाइंस स्ेिथत गुरुनानक आइस फैक्ट्री में भी गुरु हरिकिशन जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हजूरी रागी हरविंदर सिंह के कीर्तन और अरदास के बाद संतो ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौकेपर सहारनपुर में असामाजिक तत्वों की ओर से पूजा स्थल निर्माण में बाधा पहुंचाए जाने की मंशा की निंदा की गई। तय किया गया कि इस बारे में 28 अगस्त को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष ज्ञानी लाल सिंह बाजवा, सरदार बलवंत सिंह,सरदार परमजीत सिंह बग्गा, हरदीप सिंह भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed