{"_id":"8-49862","slug":"Allahabad-49862-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगी दहशतगर्दी के खात्मे के लिए दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगी दहशतगर्दी के खात्मे के लिए दुआ
Allahabad
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शिया जामा मस्जिद चक में बड़ी संख्या में नमाजियों की जमात जुटी। मस्जिद भरने के बाद मस्जिद के इर्द-गिर्द जीरो रोड बस स्टेशन से लेकर मानसरोवर के करीब पेट्रोल पंप तक सीधी सफ में सिर्फ नमाजी ही नजर आए। इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने नमाज पढ़ाई। बाद में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली आदि के लिए दुआ मांगी गई। इजराइली आतंकवाद के साथ इजराइल का साथ देने वाले देशों की भी निंदा की गई है। इमाम जुमा ने जिहाद की आड़ में दहशतगर्दी फैलाने वालों से आगाह रहने की नसीहत दी। कहा, देश की सुरक्षा एजेंसियां ध्यान दें कि देश बगदादी ख्यालों से बचा रहे। देश और प्रदेश की सरकारें भी दहशतगर्दी फैलाने वालों से सख्ती से निपटे। मौलाना ने उन्हें धमकी देने वालों की अब तक गिरफ्तारी न किए जाने पर अफसोस जताया। दुनिया से दहशतगर्दी के खात्मे के लिए भी दुआ मांगी गई।
विज्ञापन