{"_id":"8-48698","slug":"Allahabad-48698-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी
Allahabad
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। झूंसी आवास विकास कालोनी के किराना कारोबारी की कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी का शोहदों ने जीना दूभर कर रखा है। शोहदों ने उसके साथ बुधवार और बृहस्पतिवार को छेड़खानी की थी। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा ने परिजनों के साथ शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। छात्रा बुधवार की शाम चार बजे अपने छोटे भाई के साथ स्टेशनरी का सामान लेने निकली थी। लौटते वक्त दो लड़कों ने छेड़खानी की थी। उसका दुपट्टा भी खींचा गया था। हंगामा होने पर शोहदे भाग खड़े हुए। बृहस्पतिवार को वह कोचिंग से लौट रही थी तो दोपहर में उन्हीं लड़कों ने उसे फिर से घेर लिया। छात्रा चीखी तो लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। युवक बिना नंबर की अपाची बाइक से भागे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन