{"_id":"8-48407","slug":"Allahabad-48407-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में 63 हजार बेरोजगारों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में 63 हजार बेरोजगारों को झटका
Allahabad
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते का भुगतान समाप्त किए जाने से इलाहाबाद में भी तकरीबन 63 हजार बेरोजगारों को झटका लगा है। इनमें से 55 हजार बेरोजगारों को पहले से भत्ता मिल रहा था और आठ हजार बेरोजगार आवेदन करने के बाद एक साल से भत्ता मिलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि तकरीबन ढाई हजार बेरोजगारों को विभिन्न कारणों से भत्ते का भुगतान पहले ही बंद किया जा चुका था।
जिन बेरोजगारों ने रोजगार कार्यालय में 31 अगस्त 2012 या उससे पहले पंजीकरण कराया था और 31 मार्च 2012 या उससे पहले बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था, उन सभी को बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा रहा था। इनकी संख्या तकरीबन 55 हजार है। 31 मार्च 2013 के बाद आवेदन करने वाले आठ हजार बेरोजगारों को भत्ते का भुगतान नहीं किया गया। उन्हें उम्मीद थी कि नए वित्तीय वर्ष में बजट मिलने पर उनका नंबर भी आ जाएगा लेकिन शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने जब बेरोजगारी भत्ता समाप्त करने की घोषणा की तो इन बेरोजगारों को तगड़ा झटका लगा। साल भर से भत्ते का इंतजार कर रहे बेरोजगारों का नंबर ही नहीं आया। वहीं, पहले से भत्ता प्राप्त कर रहे 55 हजार बेरोजगारों के हाथ से भी भत्ता निकल गया। हालांकि बीच में ढाई हजार बेरोजगारों को भत्ते का भुगतान बंद कर दिया गया था। इनमें से तमाम बेरोजगारों की आयु भत्ते के लिए अर्ह अधिकतम 40 वर्ष की आयु को पार कर गई थी। वहीं तमाम अभ्यर्थियों की पंजीयन वैधता समाप्त हो जाने या दो बार फॉर्म भर देने के कारण भी भुगतान बंद कर दिया गया था।