{"_id":"8-48365","slug":"Allahabad-48365-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभाते रहे गीत, गज़ल, कमाल की चिल्लर पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभाते रहे गीत, गज़ल, कमाल की चिल्लर पार्टी
Allahabad
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। एकता संस्था की पहल पर प्रतिभाओं के संगम का तीन दिनी कार्यक्रम ‘कलियां जो खिलकर महकें’ बृहस्पतिवार को पूरा हुआ। समापन पर सांस्कृतिक केंद्र में गीत, नाटक की प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं। सुपरिचित गायक मनोज गुप्ता की देखरेख में ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ में बाल प्रतिभाओं ने अद्भुत समां बांधा। ‘चार दिनों का ताना बाना, आज रहे कल जाना, ‘तसव्वुर में चले आते हो कुछ बातें भी होती हैं, शबे फुरकत भी होती है’ जैसे गीत, गज़ल भी लुभाते रहे।
बाल प्रतिभागियों ने मशहूर शायर बशीर बद्र की गजल ‘वो चांदनी का बदन, खुशबुओं का साया है, बहुत अजीज है हमें मगर पराया है’ सहित ‘ये समय बड़ा हरजाई, समय से कौन लड़ा मेरे भाई’ सुनाकर तालियां बटोरी। बाल नाटक चिल्लर पार्टी के माध्यम से बच्चों ने अंधविश्वास के प्रति सभी को सचेत किया। मैजिक ट्रिक्स में भी अजब गजब करतबों से बच्चों ने कमाल दिखाया। संस्था की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में ांसद श्यामाचरण गुप्ता सहित डीएम पी गुरुप्रसाद, सांस्कृतिक केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल, नगर पंचायत भरवारी अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव जमील अहमद ने किया।