फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्र को कुचलने पर भीड़ ने ट्रेलर जलाया

छात्र को कुचलने पर भीड़ ने ट्रेलर जलाया

Fri, 20 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 20 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जारी (इलाहाबाद)। रीवा मार्ग पर बारा इलाके के पटेल नगर चौराहा के निकट बृहस्पतिवार सुबह साइकिल पर दोस्त के साथ स्कूल जा रहे दिग्विजय सिंह पटेल (12) को ट्रेलर ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई जबकि दोस्त जख्मी हो गया। ड्राइवर ट्रेलर से कूदकर भाग गया। छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर ट्रेलर में आग लगा दी। तोड़फोड़ भी कर डाली। बवाल की खबर पाकर एसपी यमुनापार वहां एसडीएम बारा और पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को किसी तरह मनाया। फिर दमकल दस्ते ने आकर ट्रेलर में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन

कुड़ी गांव में रहने वाले अवधेश सिंह पटेल के बेटे दिग्विजय सिंह (12) ने इस साल स्थानीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच पास किया था। उसे पटेल नगर स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में कक्षा छह में दाखिला लेना था। दो दिन पहले वह फार्म लेकर आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फार्म जमा करने के लिए वह घर से साइकिल पर स्कूल के लिए निकला। उसके साथ बगल के गौहानी गांव का उसका दोस्त हर्ष रावत (14) था। उसे कक्षा नौ के लिए फार्म जमा करना था। वे दोनों पटेल नगर के निकट झुनझुनिया पुलिया पर पहुंचे तभी रीवा की ओर से आए ट्रेलर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हर्ष तो दूर छिटक गया लेकिन दिग्विजय ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। हर्ष भी जख्मी हुआ। पीछे से आ रही बोलेरो में बैठे लोगों ने पीछा कर ट्रेलर को रुकवाया तो ड्राइवर उतरकर भाग गया। इस बीच वहां भीड़ लग गई। दिग्विजय के परिवार के लोग भी रोते कलपते आ गए। बारा थाने में फौरन सूचना दी गई लेकिन पुलिस पहुंची करीब घंटे भर बाद। ऐसे में गुस्साए लोगों ने ट्रेलर में जमकर तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। रीवा मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया। बवाल होने लगा तब पुलिस पहुंची। एसपी यमुनापार लल्लन राय भी एसडीएम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सीओ तथा चार थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। लोगों ने स्थानीय पुलिस पर गुस्सा जताया। साथ ही स्कूल के पास लगातार जानलेवा हादसों के चलते रीवा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। अफसरों के बहुत समझाने पर करीब तीन घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ। दमकल दस्ते के आने तक ट्रेलर का पिछला हिस्सा और पहिए जल गए थे। पुलिस ने छात्र के शव को सीलकर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मां और बूढ़े बाबा को गहरा सदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed