फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आंधी के बाद अंधेरे में डूबा शहर

आंधी के बाद अंधेरे में डूबा शहर

Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में आई आंधी अपने साथ बिजली भी उड़ा ले गई। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के आसपास आंधी के कारण पूरे शहर में गुल हुई हो गई। आधी रात तक शहर के आधे हिस्से में बत्ती आई और बाकी जगह अंधेरा छाया रहा। पेड़ की डाल, बिजली के तार टूटने सहित तमाम तरह के लोकल फॉल्ट के कारण हालात बदतर बने रहे। कई जगह तो बिजली विभाग ने ही हाथ खड़े कर दिए। जब लगा कि आपूर्ति रात में बहाल कर पाना मुश्किल होगा तो कुछ उपकेेंद्रों में ताले लगे मिले। लोगों ने हंगामा भी किया लेकिन आधी रात के बाद उनकी समस्या सुनने वाला उपकेंद्र में कोई नहीं था और लोगों को हताश होकर लौटना पड़ा। आंधी आने से पहले मीरापुर, सदियापुर, सत्ती चौरा, कालिंदीपुरम, मिन्हाजपुर सहित कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही और लोग उमस से जूझते रहे।
विज्ञापन

आंधी आने से पहले बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हमीदिया कॉलेज के पास केबल में खराबी आ जाने और भोर में चार बजे मिन्हाजपुर के पास 630केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण मिन्हाजपुर, पत्थरगली, काटजू रोड, खुल्दाबाद, दोंदीपुर सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति शाम पांच बजे बहाल हुई लेकिन स्थिति सामान्य होने में सात बजे गए। ऐसे में प्रभावित इलाकों में बिजली के साथ पानी की भी जबर्दस्त किल्लत रही। उधर, गऊघाट सब स्टेशन पर बुधवार रात हंगामा होने के बावजूद सत्ती चौरा में हालात बदतर रहे। ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण सुबह भी वहां बिजली का संकट बना रहा। कालिंदीपुरम में भी मरम्मत कार्य के कारण बृहस्पतिवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रखी गई। वहीं, मीरापुर, दरियाबाद, हर्षवर्धन नगर, नेहरू नगर, बुद्ध नगर, सदियापुर रोड, गोल पार्क के आसपास सुबह चार बजे गई बिजली दस बजे आई और पांच मिनट बाद फिर चली गई। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन शाम साढ़े छह बजे फिर कट गई।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद जैसे ही बत्ती आई, आंधी मुसीबत बनकर टूट पड़ी। आंधी अपने साथ पूरे शहर की बिजली उड़ाकर ले गई। रात साढ़े नौ बजे तक पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। सदियापुर में गुरुद्वारा रोड पर आंधी के कारण तार टूटकर गिर पड़ा। फोर्टरोड पर 33केवी की लाइन पर पेड़ गिर पड़ा। इसके अलावा क्लाइव रोड, करियप्पा रोड, सरकुलर रोड, लिडिल रोड जॉर्जटाउन सहित तमाम इलाकों में पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी यही स्थिति रही। इसके अलावा कहीं जम्फर उड़ने, तारों के आपस में टकराकर शॉर्ट होने एवं अन्य कारणों से भी बिजली आपूर्ति देर रात तक प्रभावित रही। रात साढे़ नौ बजे के बाद तमाम इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन जिन इलाकों में पेड़ गिरने और तार टूटने या किसी लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गई, वहां आधी रात तक अंधेरा छाया रहा। लोग उपकेंद्र पहुंचे तो वहां जवाब देने वाला कोई नहीं था। लोगों ने शोरशराबा भी किया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आधी रात के बाद तमाम इलाकों में वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की गई लेकिन इससे दूसरे क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या शुरू हो गई और पूरी रात काट-काटकर आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed