फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद में हफ्ते भर पिछड़ा मानसून

इलाहाबाद में हफ्ते भर पिछड़ा मानसून

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। आग बरसाती धूप और भारी उमस से तंग शहरियों को मानसून भी परेशान करने के मूड में है। अरब सागर में मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है लेकिन बंगाल की खाड़ी वाली धारा यानी पुरवइया काफी कमजोर है। पूर्वी धारा की कमजोरी का ही नतीजा है कि मानसून तो दूर, इलाहाबाद तक प्री मानसून भी नहीं पहुंचा। आग बरसाती पछुआ के कारण अरब सागर का प्री मानसून फिलहाल बंगलुरु में अटक गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि केरल से निकली धारा अभी तमिलनाडु, कर्नाटक से आगे नहीं बढ़ सकी है। उसे बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने में वक्त लगेगा। वहां पहुंचने के बाद भी आगे बढ़ने के लिए पुरवइया की तेजी जरूरी है जो फिलहाल नजर नहीं आ रही। जब तक दोनों तरफ की हवाओं का दबाव नहीं बनेगा, मानसून अपने रंग में नहीं होगा। माना जा रहा है कि इलाहाबाद में मानसून हफ्ते भर लेट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed