{"_id":"8-47633","slug":"Allahabad-47633-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में आईएएस का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में आईएएस का घर चोरों ने खंगाला
Allahabad
Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। चोरों ने मम्फोर्डगंज में बलरामपुर हाउस के रहने वाले आईएएस अफसर संदीप कुमार शर्मा के घर को शुक्रवार रात खंगाल डाला। अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनात संदीप कुमार के घर खिड़की की ग्रील को पेचकस से खोलकर घुसे चोरों ने उनके और बच्चों के कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और एक कमरे की आलमारी को खोलकर उसमें रखी लाइसेंसी रिवाल्वर तथा 35 हजार रुपये उड़ा दिए। कूलर के शोर में चोरों की आहट किसी को सुनाई नहीं दी। जब सब लोग सुबह उठे और कुंडी नहीं खुली तो माथा ठनका। फोन करके बाहर के लोगों से मदद मांगी गई और दरवाजा खुलवाया गया। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को खबर दी गई।
चोरी की खबर पाकर एसपी सिटी राजेश यादव, कर्नलगंज इंस्पेक्टर आरके सिंह, फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती, डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। खिड़की ग्रील को खोलने के बाद बाहर ही रख दिया गया था। एक कमरे में अपर आयुक्त और उनकी पत्नी रेनू शर्मा थीं और दूसरे में बच्चे। एक कमरा उनकी मां का है जो खाली था। उसमें रखी आलमारी से रिवाल्वर और नगदी चोरों ने उड़ाई। आलमारी में ताला नहीं लगा था। रिवाल्वर उनकी पत्नी रेनू शर्मा के नाम है। चोरी की रिपोर्ट उन्होंने कर्नलगंज थाने में दर्ज करा दी है। संदीप कुमार शर्मा कई जिलों में एडीएम के पद पर काम कर चुके हैं। आईएएस बनने के बाद से वह आबकारी विभाग में तैनात हैं। पुलिस मान रही है कि चोरी करने में कोई करीब का व्यक्ति शामिल हो सकता है। चोरी से पहले घर की रेकी की गई थी और कहां से घुसना है यह तय कर लिया गया था।