फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक निलंबित

यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक निलंबित

Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की एमटेक छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवा प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। शिक्षक को निलंबन से संबंधित नोटिस भी भेज दिया गया है। शिवा को पूछताछ के लिए शुक्रवार को जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्हें ई-मेल के माध्यम से फिर नोटिस भेजकर शनिवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यदि वह तीन नोटिस के बाद जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि संस्थान प्रशासन जांच तथा कार्रवाई के संबंध में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी की एमटेक की छात्रा ने रिसर्च प्रोजेक्ट के सुपरवाइजर रहे शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रोफेसर कृष्णा मिश्रा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति के समक्ष छात्रा ने बुधवार को अपना पक्ष रखने के साथ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। इससे पहले उसने पुलिस को भी साक्ष्य उपलब्ध कराए थे। छात्रा को सुनने के बाद ही शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही जा रही थी। संस्थान के सूत्र के अनुसार अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसी संबंध में पूछताछ के लिए शिक्षक को शुक्रवार को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार देर रात तक शिक्षक ई-मेल से भेजे गए नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। हालांकि सुनवाई के दिन सुबह उनका जवाब पहुंचा कि वे उपस्थित नहीं हो पाएंगे। उन्हें शनिवार को दिन में 11 बजे दोबारा फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed