{"_id":"8-47130","slug":"Allahabad-47130-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में मिली ड्राइवर की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंए में मिली ड्राइवर की लाश, हत्या की आशंका
Allahabad
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर के कुंए में मछली शहर के घरिया रामनगर के ड्राइवर राकेश कुमार (35) की लाश मिली। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। राकेश कुमार 27 मई को मछली शहर से बारात लेकर फूलपुर आया था। रात में वह जीप में ताला लगाकर चला गया। सुबह बाराती वापस लौट गए लेकिन राकेश का कुछ पता नहीं चला। राकेश का भाई 28 मई को आया था और जीप ले गया था। शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों ने कुंए में एक लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाया। पूछताछ में राकेश के बारे में जानकारी मिलने पर उसके गांव खबर भेजी गई। राकेश का भाई रामकुमार आया और शव की शिनाख्त की। रामकुमार ने बताया कि राकेश के बाएं हाथ में गमछा बंधा हुआ था और नाक पर खून के निशान थे। चेहरा भी सूजा हुआ था। उसने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन