{"_id":"8-45502","slug":"Allahabad-45502-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मतदान की हकीकत जानेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मतदान की हकीकत जानेगा आयोग
Allahabad
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद जिले के कुछ बूथ चुनाव आयोग को चौंका रहे हैं। बात जिन बूथ की हो रही है, वहां पिछले चुनाव में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। मतदान का प्रतिशत तो अधिक था ही, अधिकांश मत एक ही प्रत्याशी को मिले थे। आयोग यह जानना चाहता है कि इन बूथ पर मतदाता ज्यादा जागरूक हैं, प्रत्याशी ज्यादा लोकप्रिय है या वजह कुछ और है? हकीकत का पता लगाने के लिए आयोग ने ऐसे बूथ की विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। ऐसे केंद्रों पर आधा सेक्शन पैरा मिलीट्री फोर्स के साथ ही, आधा सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया गया है। सुपर जोन, जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी इन केंद्रों की खास निगरानी को कहा गया है। अहम यह भी है कि जिन बूथ को लेकर चर्चा ज्यादा है, उनमें से अधिकांश यमुनापार में हैं। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन