{"_id":"8-44339","slug":"Allahabad-44339-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय नगर में मंदिर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय नगर में मंदिर से हजारों की चोरी
Allahabad
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में हनुमान मंदिर में सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और दानपेटिका से 30 हजार रुपये निकाल ले गए। इसके अलावा मम्फोर्डगंज में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 35 हजार का सामान पार कर दिया। दोनों ही घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।
मालवीय नगर के रहने वाले फोटो जर्नलिस्ट नवीन सारस्वत के घर के परिसर में हनुमान मंदिर है। चोरी का पता लोगों को मंगलवार को चला। चांदी का मुकुट गायब था और दानपेटिका भी टूटी हुई थी। शक की सुई आसपास के स्मैकियों की ओर घूम रही है। मम्फोर्डगंज के रहने वाले सतीश चौरसिया ने घर के निचले हिस्से में मोबाइल की दुकान खोली है। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर नए पुराने मोबाइल, रिचार्ज कूपन और पांच हजार रुपये उठा ले गए थे। कर्नलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।