फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18 टन सरिया उड़ाने वाले दो पकड़े गए

18 टन सरिया उड़ाने वाले दो पकड़े गए

Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। 18 टन सरिया लूटकर ट्रक लावारिस छोड़कर भागने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच और औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 11 टन सरिया बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति ड्राइवर हैं। उनमें एक पेशेवर अपराधी है। उसके पास पुलिस को तमंचा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि इस शातिर अपराधी ने ट्रक भरा माल लूटने के लिए ही कुछ समय पहले ट्रक चलाना शुरू कर दया था।
विज्ञापन

29 मार्च को मिर्जापुर से एक ट्रक 18 टन सरिया लादकर इलाहाबाद के लिए चला था। मगर ट्रक शहर में उस फर्म तक पहुंचा ही नहीं जहां सरिया उतारना था। कुछ दिन खोजबीन के बाद फर्म मालिक ने नैनी थाने में मुकदमा लिखाया। फिर ट्रक नैनी में लावारिश खड़ा मिला। इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगा दिया। क्राइम ब्रांच ने ट्रक ड्राइवर अशोक मिश्रा का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया तो हकीकत सामने आ गई। जांच के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज सिंह रघुवंशी ने औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष धमेंद्र प्रताप सिंह की मदद से मंगलवार को ड्राइवर अशोक मिश्र और उसके साथी फिरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इन दोनों की निशानदेही पर पेपर मिल तिराहे के बगल से 11 टन सरिया बरामद कर लिया। पकड़े गए फिरोज के पास तमंचा भी मिला। करछना में पचदेवरा गांव निवासी फिरोज अहमद करछना थाने का हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर मुजरिम है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 11 मुकदमे हैं। पूछताछ में मालूम हुआ कि उसने कुछ समय पहले माल लूटने के इरादे से ही ट्रक चलाना शुरू किया था। अशोक मिश्र और फिरोज दोनों एक ही ट्रांसपोर्टर के ट्रक ड्राइवर हैं। 29 मार्च को मिर्जापुर से अशोक मिश्रा ट्रक में सरिया लादकर चला था जबकि फिरोज उधर से खाली ट्रक लेकर आ रहा था। उन दोनों ने आपस में बातकर सरिया गायब करने की साजिश रची और वारदात कर डाली। सात टन सरिया उन दोनों ने बेच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed