Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चिंताजनक है सामाज विज्ञान की अनदेखी

चिंताजनक है सामाज विज्ञान की अनदेखी

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजीव गांधी चेयर में ‘पीस-बिल्डिंग इन ए काफ्ंिलक्ट-रिडेन वर्ल्ड’ विषय पर शुक्रवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में वक्ताओं ने ग्लोबलाइजेशन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। यूनेस्को की संस्था इंटरसेक्टोरल प्लेटफार्म फॉर ए कल्चर ऑफ पीस एंड नॉन-वायलेंस की निदेशक कैटरिना स्टेनॉउ ने कहा कि हर तरह की होड़ में सामाजिक और मानवीय विकास कहीं पीछे छूट गया है। विश्व में शांति के लिए सिर्फ विज्ञान की नहीं, सोशल और ह्यूमन साइंस को बढ़ावा देने की भी जरूरत है। कहा कि ग्लोबलाइजेशन से काफी लाभ हुआ है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद अब्दाली का कहना था कि अफगानिस्तान के नवनिर्माण में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों देश के बीच काफी पुराना संबंध है। वहां अब भी शांति नहीं है। इस चुनौती से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान के कई विद्यार्थी पढ़ते हैं। उनकी मांग पर वह यहां आए हैं। सेमिनार को कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने भी संबोधित किया। प्रोफेसर कृष्णा गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अफगानिस्तान मामले के जानकार डॉ. प्रमोद शर्मा का कहना था कि अब तालिबान अपनी पुरानी स्थिति में नहीं आ पाएगा। पाकिस्तान को रोकने के लिए भारत को अफगान के लिए सहायता बढ़ानी चाहिए। डॉ.कमलेश गुप्ता, विश्वदीपक त्रिपाठी ने संयोजन किया। डीन आर्ट्स प्रोफेसर मृदुला त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रो. मोहम्मद असलम, प्रो. सत्यनारायण, प्रो. बीपी सिंह बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेमिनार में पहुंचे अफगानी राजदूत साहिदा मोहम्मद अब्दाली ने कहा कि भारत एवं अफगानिस्तान, दोनों देश आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हैं। जो कि पाकिस्तान प्रायोजित है। द्विपक्षीय वार्ता के जरिए समस्या का हल खोजा जा रहा है। इसके बाद भी यदि पाकिस्तान नहीं माना तो हमारे पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने भारत के साथ सांस्कृतिक लगाव को बताते हुए कहा कि उनके देश के लगभग 10 हजार छात्र भारत में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अफगानिस्तान में सबसे अधिक भारतीयों को पसंद किया जाता है। यह बात एक सर्वे में सामने आई है। उन्होंने अफगानिस्तान में काम करने गए लोगों की हत्या पर चिंता जताई। कहा कि अब तालिबान हताश हो गए हैं फिर भी उनके साथ सम्मानजनक वार्ता की जा रही है। अफगानी राजदूत ने यूरोपीय संघ की तर्ज पर सार्क यूनियन बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed