फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अल्लापुर में दुकान पर बवाल, दो बाइक फूंकी

अल्लापुर में दुकान पर बवाल, दो बाइक फूंकी

Tue, 04 Feb 2014 02:24 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 04 Feb 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के अल्लापुर इलाके में सोमवार देर रात मिठाई की दुकान के बाहर शराब पीने से रोकने पर झगड़ा हो गया। जमकर मारपीट हो गई। मिठाई दुकानदार और उसके नौकरों को पीटा गया। हमले में दूसरे पक्ष के भी एक शख्स को गहरी चोट पहुंची। गुस्साए लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ के बाद बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा दी। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। मारपीट और आगजनी की खबर पाकर जार्जटाउन थाने की पुलिस वहां पहुंची। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। दमकल दस्ता बुलाकर आग बुझाई गई। देर रात तक किसी ने पुलिस को अर्जी नहीं दी थी।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे का वाकया है। अल्लापुर पुलिस चौकी से कुछ दूर चौराहे पर स्थित लालता स्वीट हाउस के बाहर रात में तीन-चार लोग आए। आरोप है कि वे लोग दुकान पर ही शराब पीने लगे तो उन्हें मना किया गया। इस पर दुकान मालिक लालता यादव और कर्मचारियों से उनका झगड़ा हो गया। मारपीट होने लगी। कर्मचारियों ने दो लोगों को पीट दिया। उनमें गुटका कारोबारी जयप्रकाश पांडेय उर्फ झालू को गंभीर चोट पहुंची। खबर पाकर झालू की तरफ से कई लोग आ गए। वहां बखेड़ा हो गया। दुकान में घुसकर लालता यादव और कर्मचारियों को पीटा गया। तोड़फोड़ कर दी गई। दुकान के बाहर खड़ी दो बाइक में भी आग लगा दी गई। आसपास के लोग जुट गए लेकिन हंगामा और मारपीट होती देख दूर ही खड़े रहे। मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की खबर पाकर अल्लापुर चौकी और जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने पर झगड़ा शांत हुआ। घायल झालू को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। झालू और उनके साथी अधिवक्ता सुनील शर्मा का आरोप है कि लालता के कर्मचारियों ने बेवजह झगड़ा किया। शराब पीने की बात गलत है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना था कि अर्जी लेकर मुकदमा लिखा जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed