फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पूर्व मंत्री के खिलाफ पैरवी करने पर वकील को पीटा

पूर्व मंत्री के खिलाफ पैरवी करने पर वकील को पीटा

Tue, 04 Feb 2014 02:24 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 04 Feb 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। स्कूल की महिला लिपिक से छेड़खानी और धमकी के मामले में फंसे पूर्व मंत्री के खिलाफ पैरवी करने पर एक वकील पर हमला कर दिया गया। सिविल लाइंस इलाके में लोक सेवा आयोग चौराहे के पास गाड़ी रोककर पूर्व मंत्री के भतीजे ने वकील को एक मकान में खींचा। फिर दो लोगों के साथ मिलकर उसे पीटा। उनका पर्स और सोने की चेन खींच ली। गोली मारने की धमकी भी दी गई। कुछ लोगों के आने पर वकील की जान बची। सिविल लाइंस थाने में वकील की अर्जी पर नामजद मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। सरायइनायत में सराय रहिया गांव निवासी शिवप्रताप पटेल हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में वकालत करते हैं। पिछले दिनों पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल के खिलाफ घर में बुलाकर छेड़खानी, मारपीट और धमकी का आरोप लगाने वाली स्कूल की महिला लिपिक ने मुकदमा लिखाने और थाने में पैरवी के लिए वकील शिवप्रताप की मदद ली थी। शिवप्रताप रविवार को लखनऊ से शहर आए थे। आरोप है कि शाम को वे अपने चचेरे भाई धीरेंद्र पटेल के साथ बोलेरो में सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग चौराहा के पास तेज बहादुर सप्रू मार्ग से गुजर रहे थे तभी पूर्व मंत्री के भतीजे शिवबहादुर पटेल ने हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। बोलेरो रुकने पर वह शिवप्रताप को एक मकान के भीतर ले गया। उसके साथ दो लोग और थे। वकील शिवप्रताप का आरोप है कि पूर्व मंत्री के भतीजे ने अपने साथियों के साथ घेरकर उन्हें पीटा। दीवार से सिर टकरा दिया। जमीन पर गिराकर पिटाई की। उनके पास राइफल थी। उससे गोली मारने की भी धमकी दी। वकील का आरोप है कि उनके गले से सोने की चेन के अलावा जेब से पर्स भी निकाल लिया। उन्होंने कुछ देर पहले ही एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले थे। पर्स में 23 हजार रुपये थे। उनका चचेरा भाई धीरेंद्र शोर सुनकर कुछ लोगों के साथ मकान में घुसा तो हमलावर धमकियां देते चले गए। हमले में उनके सिर पर चोट पहुंची। वकील शिवप्रताप ने सिविल लाइंस थाने जाकर इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव से बताया। पुलिस ने अर्जी ली और मेडिकल टेस्ट कराकर नामजद मुकदमा दर्ज किया। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed