फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मानस पाठ मनु,आदर्श एवं अंकित ने छोड़ी छाप

मानस पाठ मनु,आदर्श एवं अंकित ने छोड़ी छाप

Sat, 25 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 25 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंठर कॉलेज प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) के जन्म दिन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मानस पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्रमश: मनु पांडेय, आदर्श सिंह एवं अंकित पाठक अपनी मेधा की छाप छोड़ पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिभागियों को राम चरित मानस की कम से कम 10 चौपाइयों का सस्वर पाठ करना था।
विज्ञापन

मानस पाठ प्रतियोगिता में नगर के कुल आठ विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। बाल वर्ग में माधव ज्ञान केन्द्र नैनी की छात्रा मनु पांडेय पहले,दूसरे स्थान पर ज्वाला देवी गंगापुरी की गौरी पांडेय और हिमांशी गौतम दूसरे और ज्वाला देवी के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में ज्वाला देवी सिविल लाइंस के आदर्श सिंह पहले, भारत स्काउट के नवनीत सिंह दूसरे, ज्वाला देवी सिविल लाइंस के प्रांशू पाठक तीसरे स्थान पर रहे। तरुण वर्ग में ज्वाला देवी सिविल लाइंस के अंकित पाठक पहले, रानी रेवती के शुभेंद्र सिंह एवं शुभम केसरवानी दूसरे तथा ज्वाला देवी के अमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केबी पांडेय रहे जबकि विशिष्ट अतिथि प्रो. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सुषमा गौड़ और मधु सहाय शामिल रहीं। कार्यक्रम संयोजक ज्वाला देवी के कोषाध्यक्ष च्यवन भार्गव तथा सह संयोजक प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी रहे। संचालन ओम प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम मेें शरद गुप्त, चिंतामणि सिंह, डोमेश्वर साहू, राधेश्याम, चन्द्रमोहन भार्गव, प्रमिला भार्गव,साधना गुप्ता, मनोज गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed